मदनपुर: गजराज बिगहा से फरार शराब कारोबारी को सलैया थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई
मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना पुलिस को मंगलवार अहले सुबह बड़ी सफलता मिली। थाना कांड संख्या 20/25, बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 के फरार प्राथमिकी अभियुक्त गोविंद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त गोविंद यादव, पिता चंद्रदेव यादव, ग्राम गजराज बिगहा थाना सलैया का निवासी बताया जाता है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी