पेण्ड्रा रोड गौरेला: भरियानटोला ग्राम गोरखपुर में पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी की घटना से क्षेत्र में सनसनी, 1 की हालत गंभीर
घटना में युवक दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे युवक रामू को भी चोटें आई हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल दुर्गेश को बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पुष्पराज सिंह ने बताया ।।