भभुआ: भभुआ कलेक्ट्रेट से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली गई विशाल पदयात्रा, युवाओं ने ली मतदाता शपथ
Bhabua, Kaimur | Jan 25, 2026 रविवार को सुबह 7 बजे भभुआ कलेक्ट्रेट से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विशाल पदयात्रा निकाली गई। वही पदयात्रा को भभुआ विधायक भरत बिंद जिला युवा अधिकारी सुशील करौलिया के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार के महत्व को समझना होगा। जो इसको लेकर सभी को जागरूक किया गया है।