हैदरनगर: हज से लौटे जायरीन, हैदरनगर स्टेशन पर फूल मालाओं से हुआ स्वागत
हज यात्रा से लौटे जायरीनों का हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह 9 बजे फूल - मालाओं के साथ लोगों ने स्वागत किया। स्वागत के लिए दोनों समुदायों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे। हज से लौटने वालों में हैदरनगर के मस्जिद मुहल्ला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अब्दुल रहीम और उनकी धर्मपत्नी शामिल थीं। स्टेशन पर उतरते ही लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से नवाजा।