डिंडौरी: पुरानी डिंडौरी तिराहा: ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, अफरा-तफरी मची
डिंडौरी के पुरानी डिंडौरी तिराहा में रविवार रात लगभग 9:00 ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई जिसके चलते विद्युत तार से चिंगारियां निकलने लगी है और तार जलने लगे । जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी और मौके पर पहुंची टीम ने विद्युत सप्लाई बंद कर आग पर काबू पाया जिसके चलते कुछ देर के लिए विद्युत व्यवस्था प्रभावित रही ।