उधवा: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गड़ल्ली में सचिवों की गुरु गोष्ठी आयोजित, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गड़ल्ली में गुरुवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के सचिवों की गुरु गोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उधवा रोबिन मंडल ने किया। इस दौरान बीईईओ रोबिन मंडल ने सभी सचिवों के साथ मासिक समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।