चायल: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पट्टी नरवर गांव में घर में खेल रही मासूम को सांप ने डंसा, हालत गंभीर
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पट्टी नरवर गांव में घर के अंदर खेल रही एक मासूम बच्ची को सांप ने डंस लिया। परिजन पहले उसे झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन हालत बिगड़ने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।