जलालाबाद: गांव कूरे बंडा में खेत के विवाद को लेकर पुत्र ने पिता को लाठियां से पीटा
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव कूरे बंडा निवासी हाकिम ने थाना जलालाबाद में प्रार्थना पत्र देकर बताया खेत के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है ।इसी के चलते उनके पुत्र ने बीते दिन लाठियां से पीट दिया।जिससे उनके रीड की हड्डी में चोट है। पुलिस ने आज बताया पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाही होगी।