दतिया नगर: भांडेर रोड भेड़पुरा से किशोर लापता, परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के भेड़पुरा भांडेर रोड से एक 16 वर्षीय किशोर घर से लापता हो गया उसके परिजनों ने थाना सिविल लाइन पहुंचकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है.किशोर के पिता का कहना है कि उसके लडके को कोई बहला फुसलाकर भगा ले गया है थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा आरिफ खान पिता रमजान खान उम्र 43 साल निवासी भेड़पुरा भांडेर रोड दतिया की सूचना पर जाँच शुरू क़ी है ।