घाटकुसुम्भा प्रखंड के सैकड़ों किसान अब प्याज़ की खेती छोड़ पारंपरिक खेती की ओर लौट रहे हैं। कभी इस क्षेत्र की प्याज़ बंगाल से लेकर बांग्लादेश तक भेजी जाती थी, परंतु अब बंगाल में उपजाई गई सस्ती और आकर्षक दिखने वाली प्याज़ ने स्थानीय किसानों को कड़ी टक्कर दे दी है। शेखपुरा जिले की मशहूर “सुखसागर” प्याज़ अपने स्वाद के लिए जानी जाती है, लेकिन बीते तीन-चार वर्षों से