भोरे: भोरे में चोरों का तांडव, एक ही रात में तीन घरों को बनाया निशाना, ₹17 लाख की संपत्ति चोरी
भोरे थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला सबेया गांव का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने पुलिसिया गश्ती को धता बताते हुए तीन घरों में भारी लूटपाट मचाई। चोरों ने चुन-चुन कर तीन घरों को निशाना बनाया और करीब 17 लाख रुपये की संपत्ति लेकर रफूचक्कर हो गए। इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है और स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा है।