आगरा: एमजी रोड की मजार-दरगाह विवाद कोर्ट पहुंचा, कुंवर अजय तोमर की याचिका पर डीएम, नगर निगम व पीडब्ल्यूडी को समन जारी
Agra, Agra | Apr 10, 2026 आगरा के एमजी रोड पर बीच सड़क बनी मजार और दरगाह को लेकर विवाद अब अदालत पहुंच गया है। योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने ध्वस्तीकरण की मांग करते हुए अदालत में वाद दायर किया है। अदालत ने डीएम, नगर आयुक्त और पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को समन जारी कर 11 मई को पेश होने के आदेश दिए हैं।