शाहपुर: ओवरटेक की कोशिश बनी जानलेवा: शाहपुर के बरेठा घाट पर भीषण सड़क हादसा, शवों का अस्पताल में पोस्टमार्टम
Shahpur, Betul | Apr 9, 2026 शाहपुर क्षेत्र के बरेठा घाट पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ससुर और दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घाट क्षेत्र में ओवरटेक करने की कोशिश करते समय उनकी बाइक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।