बदायूं में बस में एक युवक से विवाद हो गया। उसके बाद कहासुनी हो गई। तो बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के लालपुल चौराहे पर एक युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। फिर युवक को उतार कर उसके साथ जमकर मारपीट की। तभी वहां भीड़ लग गई। तभी सूचना पर लालपुल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लालपुल पुलिस चौकी के सिपाहियों ने दो युवकों को दौड़कर पकड़ लिया।