रायबरेली: पिपरी में ग्रामीणों ने पावर हाउस का किया घेराव, जल चुके ट्रांसफार्मर न बदलने पर उपभोक्ताओं में आक्रोश
Raebareli, Raebareli | Jul 4, 2026
4 जुलाई शनिवार की दोपहर 12:00 बजे विद्युत उपभोक्ताओं का आक्रोश देखने को मिला। जब ताला स्थित पावर हाउस में पहुंचकर ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। जानकारी प्राप्त हुई कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया था। जिसके चलते क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई। भीषण गर्मी व उमस के चलते विद्युत आपूर्ति न होने से लोगों का बुरा हाल है।