मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर बाजार में बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटकर चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी के दो लॉकेट बरामद
मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटकर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सानु आलम, समीर आलम एवं सूर्यप्रताप कुमार उर्फ अमन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी किए गए दो सोने के लॉकेट भी बरामद किए गए हैं।