छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की न्यू कॉलोनी में सीएसपी बंगले के पास गुरुवार की शाम 4 बजे सिविल ड्रेस में दो पुलिसकर्मियों ने तीन किशोरों को रोक लिया। एक किशोर के पास से ₹1.27 लाख नकद मिलने पर संदेह के चलते पूछताछ की गई। सिविल ड्रेस में होने से स्थानीय लोगों ने हंगामा किया, जिसके बाद सीएसपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।