आपको बता दे जनपद अलीगढ़ के खैर अनाज मंडी से रुपया लेकर खैर आ रहे व्यापारी से कुम्हारान चौक के निकट बाइक सवार बदमाशों ने पचास हजार रूपया छीन लिये। व्यापारी ने शोर मचाया किन्तु उससे पूर्व ही बाइक सवार बदमाश फरार हो चुके थे। अनाज मंडी के सामने जेपी नगर कालोनी निवासी अश्वनी वालिया पुत्र मदनमोहन की अनाज मंडी मार्केट में वारदाने की दुकान हैं।