पामगढ़: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार करने वाले आरोपी को मुलमुला पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर चांपा की मुलमुला पुलिस ने सोशल मीडिया में दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार करने वाले आरोपी अनिकेत तांडे को सोनादुला गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अनिकेत तांडे के साथ सोशल मीडिया में दोस्ती हुई थी।