Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
image
image
image
image

जनसुविधा के विस्तार से विकास को नई गति - ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने उप नगर ग्वालियर में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को ग्वालियर उप नगर के वार्ड 1 तथा 7 में 1.86 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली विभिन्न विकास योजनाओं का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, क्षेत्रीय पार्षदगण सहित जिला प्रशासन, नगर निगम, विद्युत वितरण कंपनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि ग्वालियर बदल रहा है और निरंतर विकास के पथ पर चल रहा है। इस विकसित और समृद्ध होते ग्वालियर की प्रगति यात्रा को निरंतरता देने के लिए ग्वालियर को औद्योगिक हब के रुप में विकसित करने की दिशा में पहल की जा रही है, ताकि यहां के युवाओं को रोजगार के लिए शहर के बाहर न जाना पड़े। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि जनता की सुविधा और विकास ही हमारा संकल्प है। स्वच्छ और स्वस्थ ग्वालियर के निर्माण के लिए सरकार सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आज इन विकास कार्यों के भूमिपूजन से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा। साथ ही स्थानीय नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह कार्य क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने वार्ड नंबर 1 स्थित बजरंग कॉलोनी की विभिन्न गलियों में 48 लाख की लागत से सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 01 गुप्तेश्वर कालोनी की विभिन्न गलियों में 46 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 01 गुप्तेश्वर कॉलोनी में 30 लाख की लागत से गुप्तेश्वर मंदिर के सामने स्थित धोबीघाट पर संत गाडके महाराज (रजक समाज) का सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 01 लक्ष्मीपुरम में 38 लाख की लागत से नटखट हनुमान पार्क निर्माण कार्य के साथ ही वार्ड क्रमांक 07 प्रसाद नगर में 21 लाख की लागत से रामप्रकाश बैस के मकान से शिवशक्ति स्कूल तक निर्मित होने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। #gwalior JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh

12 views | Gwalior, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

MORE NEWS

जनसुविधा के विस्तार से विकास को नई गति - ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने उप नगर ग्वालियर में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को ग्वालियर उप नगर के वार्ड 1 तथा 7 में 1.86 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली विभिन्न विकास योजनाओं का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, क्षेत्रीय पार्षदगण सहित जिला प्रशासन, नगर निगम, विद्युत वितरण कंपनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि ग्वालियर बदल रहा है और निरंतर विकास के पथ पर चल रहा है। इस विकसित और समृद्ध होते ग्वालियर की प्रगति यात्रा को निरंतरता देने के लिए ग्वालियर को औद्योगिक हब के रुप में विकसित करने की दिशा में पहल की जा रही है, ताकि यहां के युवाओं को रोजगार के लिए शहर के बाहर न जाना पड़े। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि जनता की सुविधा और विकास ही हमारा संकल्प है। स्वच्छ और स्वस्थ ग्वालियर के निर्माण के लिए सरकार सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आज इन विकास कार्यों के भूमिपूजन से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा। साथ ही स्थानीय नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह कार्य क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने वार्ड नंबर 1 स्थित बजरंग कॉलोनी की विभिन्न गलियों में 48 लाख की लागत से सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 01 गुप्तेश्वर कालोनी की विभिन्न गलियों में 46 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 01 गुप्तेश्वर कॉलोनी में 30 लाख की लागत से गुप्तेश्वर मंदिर के सामने स्थित धोबीघाट पर संत गाडके महाराज (रजक समाज) का सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 01 लक्ष्मीपुरम में 38 लाख की लागत से नटखट हनुमान पार्क निर्माण कार्य के साथ ही वार्ड क्रमांक 07 प्रसाद नगर में 21 लाख की लागत से रामप्रकाश बैस के मकान से शिवशक्ति स्कूल तक निर्मित होने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। #gwalior JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh - Gwalior News