सिद्धमुख: यमुना जल परियोजना के लिए नए कार्यालयों की स्वीकृति, सादुलपुर क्षेत्र को मिलेगा सबसे बड़ा लाभ: सूमित्रा पूनियां
सादुलपुर से भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा पूनिया ने राजस्थान सरकार द्वारा यमुना जल परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए यमुना जल प्रकोष्ठ के अंतर्गत पांच नए कार्यालयों की स्थापना एवं नवसृजित पदों की स्वीकृति का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का सबसे अधिक लाभ सादुलपुर क्षेत्र को मिलेगा, जिससे किसानों, आमजन खुशहाल होगा।