फूलपुर: ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला में विद्यार्थियों ने ग्रामीण जीवन के रंगों को उकेरा
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र में आज गुरुवार के दिन सुबह 11 बजे दोपहर 3 बजे तक ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला में विद्यार्थियों को ग्रामीण दृश्यचित्र विषय पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में छात्रों को ग्रामीण जीवन, प्रकृति और पारंपरिक परिवेश को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।