पीपलदा: इटावा पुलिस ने गेता क़स्बे में ई मित्र संचालक से धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jul 17, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने थाना क्षेत्र के गेता क़स्बे में एक ई मित्र संचालक से धोखाधड़ी कर अपने खाते में रुपये डलवाने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण करण शर्मा ने बताया कि फरियादी रोहित सैनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि एक व्यक्ति ने 29 मई को उसके खाते में 70 हजार रुपये डलवाया ओर बिना रुपये देकर मौके से फरार हो गया।