खिमलासा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने बुधवार दोपहर 1:30 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। मेहताब यादव और शैतान यादव ने बताया कि 14 मार्च को उनकी मां भूरीबाई यादव को ईको वाहन ने टक्कर मार दी थी। आरोप है कि पुलिस ने अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की और रिपोर्ट दर्ज करने में टालमटोल की जा रही है।