सफीपुर: सफीपुर के आसीवन थाना क्षेत्र में उन्नाव-सण्डीला मार्ग पर चलती बाइक से गिरीं वृद्ध महिला, हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर
सफीपुर के उन्नाव-सण्डीला मार्ग पर आसीवन थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव के पास बुधवार शाम 6 बजे चलती बाइक से गिरने पर 50 वर्षीय शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह अपनी बहन के घर माखी के मेहरबान खेड़ा से भतीजे भीम सिंह के साथ औरास लौट रही थीं। रास्ते में अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़ीं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। भीम सिंह उन्हें तुरंत मियागंज स