सफीपुर: सफीपुर क्षेत्र में अजगर रेस्क्यू के दौरान वनकर्मी घायल, उंगली में काटा गया, मियागंज सीएचसी में भर्ती
Safipur, Unnao | Nov 18, 2025 सफीपुर के आसीवन थाना क्षेत्र के शीरेपुर गांव में बीते सोमवार रात 9 बजे अजगर रेस्क्यू के दौरान वन विभाग का कर्मचारी हीरालाल घायल हो गया। ग्रामवासी मनोज कुमार की सूचना पर पीआरवी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बिना सुरक्षा उपकरणों के रेस्क्यू करते समय अजगर ने हीरालाल की उंगली पर काट लिया। बीट प्रभारी सीताराम गौड़ ने उन्हें तत्काल मियागंज सीएचसी पहुंचाया, जह