मंझनपुर: मंझनपुर में एसपी की समीक्षा बैठक में अपराधियों पर सख्त प्रहार का प्लान, गिरफ्तारी और निस्तारण पर दिए गए कड़े निर्देश
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता मे मंझनपुर में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान एसपी ने बीएनएस, बीएनएसएस, महिला अपराधों व एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा की। उन्होंने लंबित एसआर, एसएसआर समेत अन्य अभियुक्तों पर कार्यवाही के निर्देश दिए