NEET छात्रा की मौत मामले में रविवार को SIT एक्शन में दिख रही है। रविवार को SIT की टीम प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंची। टीम यहां 2 घंटे तक रही और डॉक्टर्स से पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक, कुछ डॉक्यूमेंट सीज किए हैं। मेडिकल हिस्ट्री खंगाली गई है।SIT ने डॉक्टर से सवाल किया- एडमिट के दौरान NEET छात्रा की हालत कैसी थी।