कोंडागांव जिले के नक्सल प्रभावित तुमड़ीवाल ग्राम पंचायत और आश्रित ग्रामों में लंबे समय से अधूरे पड़े विकास कार्यों को लेकर आम आदमी पार्टी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। विधानसभा अध्यक्ष मानसिंग नेताम के निरीक्षण में पाया गया कि स्कूल, आंगनबाड़ी, अस्पताल, पंचायत भवन और कूड़ा-दान भवन के लिए दो वर्ष पहले गड्ढे तो खोदे गए, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हुआ।