मुज़फ्फरनगर: रजवाहे में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप, शव की पहचान के लिए पुलिस की कवायद तेज, हाथ पर 'दीपक' नाम बना अहम सुराग
जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के बिरालसी गांव में सूखे रजवाहे में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के हाथ पर ‘दीपक’ नाम गुदा होने से पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है।