डिंडौरी: धमनगांव के पास पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, हादसे में दो लोग घायल
डिंडौरी जिले के धमनगांव के पास पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को अचानक जोरदार टक्कर मार दी हादसे में मोटरसाइकिल में सवार दो लोग घायल हो गए । प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर लगभग 1:00 मोटरसाइकिल में सवार होकर दो लोग चुरिया गांव से डिंडोरी जा रहे थे उसी दौरान पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी । जिला अस्पताल चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है ।