रामपुर: अदमापुर गांव में विद्युत चोरी के मामले में दो उपभोक्ताओं पर ₹23,296 का जुर्माना लगाकर दर्ज किया गया केस
Rampur, Kaimur | Apr 28, 2026 रामपुर प्रखंड के अदमापुर गांव में विद्युत चोरी में दो उपभोक्ताओं पर 23296 रुपए का जुर्माना लगाकर केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को 5 बजे करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने कहा बिजली विभाग के जेई परमेश्वर कुमार द्वारा दिए गए आवेदन में कहा कि अदमापुर निवासी नागेंद्र रजक एवं उमा शर्मा द्वारा विद्युत चोरी किया जा रहा था। इस मामले में पर केस दर्ज किया गया है।