रायबरेली: तुलसी नगर निवासी महिला ने पड़ोसियों की दबंगई से परेशान होकर एसपी से की शिकायत, विपक्षियों पर धमकी देने का लगाया आरोप
Raebareli, Raebareli | Jun 17, 2026
मिल एरिया थाना क्षेत्र के,तुलसी नगर की रहने वाली एक महिला ने पड़ोसियों की दबंगई से परेशान होकर,बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है।और जान माल की गुहार लगाते हुए विपक्षों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।पीड़ित महिला आशा पांडे का आरोप है।कि उनके विपक्षी आए दिन उनके साथ,मारपीट और गाली गलौज करते हैं।थाने में शिकायत की गई थी कोई सुनवाई नहीं हुई।