बदायूं: HPCL हत्याकांड के इनामिया दो आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस गिरफ्तार करने में हुई नाकाम
Budaun, Budaun | Apr 8, 2026 बदायूं का चर्चित एचपीसीएल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप के दोनों भाइयों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने केशव और चंद्रशेखर उर्फ नन्हे को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों पर ईनाम घोषित था। दोनों आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे। लेकिन पुलिस गिरफ्तार करने में फेल हो गई। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का ईनाम घोषित था।