पुलिस ने एक जने को तेज धारदार हथियार सहित गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार शाम 6 बजे ए एस आई श्रवण कुमार ने भगतपुरा रोड से मांगेलाल को पकड़कर उसके पास से एक तेज धारदार हथियार कापा बरामद किया है। पुलिस ने यह मामला आर्म्स एक्ट में दर्ज किया है।