बरेली: बरेली में UPPSC RO-ARO प्रारंभिक परीक्षा 43 केंद्रों पर आयोजित, 19,656 अभ्यर्थी हुए शामिल
बरेली में रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा समीक्षा अधिकारी (RO) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन पूरे प्रदेश के साथ-साथ बरेली में भी शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ। बरेली में कुल 43 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 19,656 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।