बरेली: गंगापुर में आंबेडकर प्रतिमा तोड़ने के मामले को पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने आयोग अध्यक्ष के सामने उठाया
एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत शनिवार को बरेली पहुंचे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरू सागर ने नवाबगंज के गंगापुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने और पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया। बात करते हुए नीरू सागर भावुक होकर फफक पड़ीं। नीरू ने बताया कि 26 जून की रात विपक्षियों ने मूर्ति तोड़ी, 19 नामजद हुए, लेकिन कई अब तक गिरफ्त से बाहर हैं।