बरेली: कांवड़ यात्रा में लापरवाही के मामले में इज्जत नगर थाना क्षेत्र की चौकी बैरियर नंबर 1 के चौकी प्रभारी को किया गया निलंबित
बरेली में कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधीक्षक नगर श्री मानुष पारीक ने वैरियर नंबर-1 चौकी पर चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राणा को ड्यूटी के दौरान चौकी के अंदर बैठे पाया।सावन मास और कांवड़ यात्रा जैसे महत्वपूर्ण मौके पर लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया