शाहजहांपुर में हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें दो व्यक्ति हथियारों से खुलेआम हवाई फायरिंग करते दिख रहे हैं। वीडियो में वे एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते हुए लग रहे हैं। यह घटना खुदागंज थाना क्षेत्र के बखौरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान की बताई जा रही है।