अशोकनगर देहात थाना पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी को भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र से बरामद किया है। किशोरी देहात थाना क्षेत्र से लापता हो गई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अनिकेत लोधी ने उसके साथ जबरन शादी की और शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।