फिरोज़ाबाद: पीडी जैन ग्राउंड में आयोजित फिरोजाबाद महोत्सव में ब्रज रियलिटी स्टार हेमंत ब्रजवासी और सुगम संगीत के डा. हरिओम आए
श्री पीडी जैन ग्राउंड में आयोजित फिरोजाबाद महोत्सव के दूसरे दिन ब्रज रियलिटी स्टार हेमंत ब्रजवासी व सुगम संगीत डा. हरिओम का आगमन हुआ। सर्वप्रथम मंच पर उन्होंने मां सरस्वती को प्रणाम किया। उसके उपरांत जब ब्रज रियलिटी स्टार हेमंत ब्रजवासी ने अपनी प्रस्तुतियां दीं तो दर्शक ताली बजाने पर मजबूर हो गये। वहीं सुगम संगीत की प्रस्तुतियां डा. हरिओम ने दी।