फूलपुुर: नेदुला में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों की हुई जांच
हंडिया तहसील क्षेत्र के नेदुला गांव में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे हरि फाउंडेशन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां वितरित कीं।