पंचकूला: जजपा पंचकूला तथा कालका विधानसभा के चुनाव मजबूती से लड़ेगी, सेक्टर 12 पंचकूला में हुई बैठक जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग
आज सेक्टर 12 कार्यालय में जजपा जिला पंचकूला के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की हरियाणा में होने वाले विधान सभा के चुनाव को लेकर एक अति आवश्यक बैठक जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग की अध्यक्षता में हुई। इस बारे जानकारी देते हुए जजपा जिला अध्यक्ष सिहाग ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा के चुनाव की घोषणा के मध्यनजर जजपा की पूरी तैयारी हैं।