पंचकूला: रायपुर रानी के ठरवा गांव में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेगी कालका से पूर्व प्रत्याशी मनवीर कौर गिल
कालका विधानसभा से पूर्व में कांग्रेस प्रत्याशी, पूर्व प्रदेश महासचिव हरियाणा कांग्रेस और पंचकूला से पूर्व मेयर मनवीर कौर गिल रविवार को रायपुर रानी खंड के गांव ठरवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनावों को लेकर अहम बैठक करेगी। जानकारी देते हुए मनवीर कौर गिल ने बताया कि 18 अगस्त दिन रविवार को शाम 6 बजे ठरवा की धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया जाएगा।