पंचकूला: जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले में आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के लघु सचिवालय में दिए निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. यश गर्ग ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा प्रदेश में विधानसभा आम चुनाव-2024 की घोषणा करने के साथ ही राज्य में चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है । उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पंचकूला में भी चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है जो की चुनाव संपन्न होने तक लागू रहेगी।