पंचकूला: पंचकूला डीटीओ के द्वारा चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट की 10 बसों को किया गया इंपाउंड , बिना परमिट के चल रही थी बसे
पंचकूला डीटीओ के द्वारा चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट की 10 बसों को इंपाउंड किया गया है। सेक्टर 5 के बस स्टैंड में सभी बसों को जप्त किया गया है। जीएम रोडवेज सुखदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले पंचकूला रोडवेज की एक इलेक्ट्रॉनिक बस को चंडीगढ़ में जुर्माना लगाकर इंपाउंड किया गया था और इस पर अब डीटीओ पंचकूला के द्वारा चंडीगढ़ की 10 बसों को इंपाउंड किया।