नकुड: तीतरो की ग्रीन सिटी कॉलोनी में पैसे देने के बावजूद नहीं दिया गया बैनामा, ग्राहक का आरोप
तीतरो। ग्रीन सिटी कॉलोनी एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। एक ग्राहक ने आरोप लगाया है कि प्लॉट के लिए पूरी राशि लेने के बावजूद अब तक उसका बैनामा नहीं कराया गया है। पीड़ित का कहना है कि वह लंबे समय से कॉलोनी संचालक से संपर्क करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।