झांसी: सिजवाहा में दो स्कूलों के बीच विवाद पहुंचा रक्सा थाने, बिजली-पानी बाधित करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Jhansi, Jhansi | May 8, 2026 सिजवाहा में में दो स्कूलों के बीच विवाद पहुंचा रक्सा थाने बिजली-पानी बाधित करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर आपको बतादे झांसी जनपद के रक्सा थाना क्षेत्र के सिजवाहा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल और मारुति नंदन स्कूल के बीच चल रहे विवाद में मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।