मोकामा चुनाव संपन्न होने के बाद मोकामा में सियासी रंजिश का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक इंजीनियर पर जानलेवा हमला किया गया। यह घटना रविवार की देर रात की बताई जा रही है। पीड़ित युवक के पिता रमाशंकर ने लगभग 3 बजे बताया कि इंजीनियर शिवम कुमार की गाड़ी से आरोपी की गाड़ी की टक्कर के बाद ये घटना हुई।