तिलहर: खुदागंज क्षेत्र के मकरंदापुर गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में लगी आग, कई एकड़ गेहूं की फसल जल गई
दरअसल खुदागंज क्षेत्र के मकरन्दापुर गांव में अज्ञात कारणों से खेतों में खड़ी गेहूं की पकी फसल में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में गांव के दो किसानों की कई बीघा फसल जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि जब किसान आसपास के खेतों में काम कर रहे थे, तभी अचानक आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।